फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 4, <bha>--</bha>

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन की बरामदगी मामले में अदालत से दो व्यक्ति बरी
विज्ञापन

- साल 2018 में माजरा थाना का मामला, पुलिस ने 7.92 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद करने का किया था दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एनडीपीएस एक्ट के तहत हेरोइन तस्करी के करीब आठ साल पुराने मामले में अदालत ने दो व्यक्तियों को दोषमुक्त करार दिया है। इसमें पांवटा साहिब निवासी राजू और उत्तरप्रदेश के तहसील सवाजपुर निवासी नूर मोहम्मद शामिल हैं। यह मामला 13 फरवरी 2018 को माजरा थाना क्षेत्र है।
विज्ञापन

पुलिस की एसआईयू टीम माजरा क्षेत्र में गश्त पर थी। कोटड़ी ब्यास रोड पर नाकेबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल की तलाशी में आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित 7.92 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद करने का दावा किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 18 गवाह पेश किए, लेकिन विशेष न्यायाधीश ने आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने कथित तौर पर आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी पर संदेह जताया। साथ ही, स्वतंत्र और सरकारी गवाहों के बयान भी विरोधाभासी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें