फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशीली दवाइयों की बरामदगी मामले में दो आरोपी कोर्ट से दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के मामले में अदालत ने पांवटा साहिब निवासी जसवंत सिंह को दोषमुक्त करार दिया है। यह मामला 26 अप्रैल 2018 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में दर्ज है। औषधि निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस टीम ने छापामारी के दौरान एक दुकान से आरोपी के कब्जे से 1,152 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया था। आरोपी दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 3 गवाह पेश किए, लेकिन अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध करने में विफल रहा। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष का मामला खामियों और विरोधाभासों से भरा है।
विज्ञापन

दूसरा मामला 27 सितंबर 2022 को माजरा थाना का है। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर निवासी फिरोज आलम के कब्जे से 1,723 नशीले कैप्सूल बरामदगी का दावा किया था। इस पर नशीले कैप्सूलों की अवैध बिक्री का धंधा करने के आरोप लगे थे। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से मामले को साबित करने के लिए 18 गवाहों की जांच की गई, लेकिन अदालत ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच अधिकारी की ओर से कथित रूप से की गई तलाशी और जब्ती पर गंभीर संदेह का लाभ देते हुए आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें