फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 3

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की मौत पर एमएसीटी ने परिजनों
विज्ञापन

को 4 लाख मुआवजा देने के दिए आदेश
- 31 जनवरी 2020 को पांवटा साहिब थाना का मामला, दो वाहनों की टक्कर में राम प्रसाद की हो गई थी मौत
- हादसे से पहले राम प्रसाद गाय के साथ जा रहे थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले किसान के बेटे को मुआवजा देने का आदेश जारी किया है। अधिकरण के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने हरियाणा स्थित इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (बीमा कंपनी) को 4.7 लाख रुपये बतौर मुआवजा अदा करने के निर्देश दिए हैं।
यह मामला 31 जनवरी 2020 को पांवटा साहिब थाना में पंजीकृत है। भट्टनवाली गांव में एक निजी होटल के समीप यह दुर्घटना हुई थी। राम प्रसाद (63) अपने घर की ओर गाय के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पांवटा साहिब की ओर जा रही एक कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे चल रहे राम प्रसाद को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे ऋषि पाल ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत दावा याचिका दायर कर मुआवजे की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अधिकरण ने साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर और गवाहों के बयान के आधार पर पाया कि दुर्घटना कार चालक की लापरवाही से हुई। अधिकरण ने मृतक की आय, आयु और आश्रितों को ध्यान में रखते हुए मुआवजे का निर्धारण किया। आदेश में बीमा कंपनी को 4.07 लाख रुपये मुआवजा, 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित, याचिका दायर करने की तिथि से अदा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकरण ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना के समय संबंधित कार बीमित थी। इसलिए मुआवजे की अदायगी की जिम्मेदारी बीमा कंपनी की बनती है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें