फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 5

विज्ञापन
विज्ञापन
खारिज दावा फिर हुआ बहाल, भूस्खलन के कारण नहीं पहुंच पाए थे वकील
विज्ञापन

नाहन। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने सड़क दुर्घटना के मामले में याचिकाकर्ता को राहत देते हुए पहले खारिज किए गए मुआवजा दावे को पुनः बहाल कर दिया है। यह मामला पूरण चंद बनाम सुनील अरोड़ा और अन्य से जुड़ा है।
याचिकाकर्ता पूरण चंद की ओर से दायर मुआवजा याचिका 13 जुलाई 2023 को सुनवाई के दौरान अनुपस्थिति के चलते खारिज कर दी गई थी। उस दिन भारी भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गया था। इससे याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। याचिकाकर्ता को मामले के खारिज होने की जानकारी बाद में मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत याचिका बहाली के लिए आवेदन दायर किया। अदालत ने पाया कि अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं थी, बल्कि परिस्थितिजन्य थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकरण के पीठासीन अधिकारी कपिल शर्मा ने आदेश में कहा कि केवल तकनीकी आधार पर न्याय से वंचित करना उचित नहीं होगा। हालांकि, देरी को ध्यान में रखते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आपदा राहत कोष में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें