फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 6

विज्ञापन
विज्ञापन
अपील में पलटा फैसला, चेक
विज्ञापन

बाउंस मामले में आरोपी बरी
- सत्र न्यायालय से ट्रायल कोर्ट का फैसला रद्द, आरोपी को सभी आरोपों से बरी

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)।
सत्र न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में जिला सोलन निवासी आरोपी बजिंद्र सिंह को राहत देते हुए बरी कर दिया है। सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल की अदालत ने ट्रायल कोर्ट के दोषसिद्धि और सजा के आदेश को खारिज करते हुए शिकायत को ही निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

अदालत ने बजिंद्र सिंह बनाम आदित्य भंडारी मामले के निर्णय में स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट की ओर से 22 सितंबर 2025 को सुनाया गया दोषसिद्धि का फैसला टिकाऊ नहीं है। ऐसे में आरोपी को एनआई एक्ट की धारा के तहत लगे आरोपों से बरी कर दिया गया। फैसले के अनुसार यदि आरोपी की ओर से किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति राशि जमा करवाई गई थी तो उसे वापस करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही अदालत ने आरोपी को आगामी छह माह तक के लिए 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और एक जमानतदार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में यदि इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर होती है तो वह पेश हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें