फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 4

विज्ञापन
विज्ञापन
78 वर्षीय बुजुर्ग की अर्जी खारिज
विज्ञापन

नाहन। रेंट कंट्रोलर कोर्ट में चल रहे एक मामले में अदालत ने केस की तारीख पहले करने (प्रीपोन) की मांग को खारिज कर दिया है। यह अर्जी 78 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुंदर सिंह ने दायर की थी।
याचिकाकर्ता ने कोर्ट में दायर आवेदन में बताया था कि वह सरकारी डिग्री कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हैं और पार्किंसन जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने आग्रह किया था कि उनका मुख्य मामला, जो 7 मई 2026 को साक्ष्य के लिए निर्धारित है, उसे जल्द से जल्द पहले सुना जाए ताकि उनका बयान समय रहते दर्ज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, प्रतिवादी पक्ष ने इस आवेदन का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद किराया नियंत्रक अंशुल मलिक ने पाया कि केस की निर्धारित तारीख में अभी लगभग दो सप्ताह का समय है और याचिकाकर्ता की ओर से कोई ठोस कारण या जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। ऐसे में कोर्ट ने आवेदन को खारिज कर दिया। इसके साथ ही मामले में अन्य लंबित आवेदनों पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया गया है और अगली सुनवाई 7 मई 2026 को ही होगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें