फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में जा रहे व्यक्ति
विज्ञापन




की मौत मामले में चालक बरी

-साल 2017 में शिलाई का मामला, हादसे में चार लोग हुए थे घायल, विजय की पीजीआई में हुई थी मौत



- अभियोजन पक्ष ने 17 गवाह किए पेश, सबूतों के अभाव से आरोपी बरी

संवाद न्यूज एजेंसी



नाहन (सिरमौर)। करीब नौ साल पहले शादी समारोह में जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में अदालत ने तहसील शिलाई निवासी उदय सिंह को बरी कर दिया है।

यह मामला 30 सितंबर 2017 को शिलाई थाना में दर्ज है। अभियोजन पक्ष के अनुसार शिकायतकर्ता भरत सिंह एक वाहन में नैनीधार होते हुए देवथल एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। साथ में एक अन्य वाहन में भी चार लोग सवार थे। इसी दौरान खड़काह के पास साथ चलती कार के चालक उदय कुमार ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और 400-500 मीटर नीचे जलेऊ खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक सहित चाल लोग घायल हुए थे। कुछ की देर में घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी शिलाई में उपचार दिया गया। इसी दौरान 3 अक्तूबर को इलाज के दौरान विजय कुमार की चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मामले को साबित करने के लिए 19 गवाहों के बयान दर्ज किए। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष के सबूत वाहन चलाने में की गई लापरवाही के लिए पर्याप्त नहीं है। साथ ही, गवाहों ने भी मामले का समर्थन नहीं किया। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का विश्लेषण करने के बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 279, 337, 338 और 304एए के तहत दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें