फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 3

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को शामिल करने
विज्ञापन

के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई
- आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए 21, 22 और 23 अगस्त विशेष लोक अदालत का आयोजन
- पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, भू-अधिग्रहण, आपराधिक, श्रम मामलों का होगा निपटारा : नव कमल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को निपटाने के लिए 21, 22 और 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नव कमल ने बताया कि विशेष लोक अदालत में लंबित मामलों को शामिल करने के लिए गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है। इस लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम संबंधी विवाद तथा आपसी सहमति से निपटाने योग्य मामलों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभता से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से न्याय प्रदान करने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा, लेकिन इससे पूर्व सुलह का प्रयास करने के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/ उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा। इसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति की ओर से पक्षकारों की मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत में अपना मामला शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर एक गूगल फॉर्म उपलब्ध है। इसका लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 है। अधिक जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर नंबर- 011-23115652, 011-23116464, सीआरपी निदेशक नंबर- 011-23115652, 011-23116465 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें