दो आरोपियों पर आरोप तय, कोर्ट ने ट्रायल के दिए आदेश
विज्ञापन
नाहन। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने मादक पदार्थ मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर ट्रायल का आदेश दिया है। अदालत ने मामले में पाया कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं, इसके आधार पर ट्रायल चलाया जाएगा।
सुनवाई के दौरान आरोपी बिलाल और उस्मान को पुलिस हिरासत में पेश किया गया। न्यायालय ने उपलब्ध रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों का अवलोकन करने के बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और एमवी एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं। अदालत में आरोप पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें आरोपियों ने नकारते हुए खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की बात कही। मामले में अगली सुनवाई 9 जून 2026 को होगी। इसमें अभियोजन पक्ष के गवाहों को पेश होने के निर्देश दिए हैं।