फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 2

विज्ञापन
विज्ञापन
1.45 करोड़ मुआवजा राशि जारी करने के आदेश
विज्ञापन


नाहन। जिला एवं सत्र न्यायालय ने करीब 1.45 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि आवेदकों को जारी करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश गौरव महाजन ने यह आदेश पारित किया।
विज्ञापन

यह मामला अजय और अन्य बनाम राज्य सरकार व अन्य से संबंधित है। आवेदकों की ओर से दलील दी गई कि संबंधित मुआवजा राशि पहले ही कोर्ट में जमा की जा चुकी है और इस अवॉर्ड के खिलाफ कोई अपील भी दाखिल नहीं हुई है। अदालत ने नाजिर की रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित केस में 1,45,09,040 रुपये की राशि एफडीआर रजिस्टर में जमा है और अभी तक वितरित नहीं की गई है। इन तथ्यों को देखते हुए अदालत ने आवेदकों के हिस्से की राशि को ब्याज सहित बैंक ट्रांसफर के माध्यम से जारी करने के आदेश दिए। साथ ही निर्देश दिया है कि कानून प्रक्रिया के तहत राशि आवंटन के अनुसार दी जाएगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें