फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 2

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण नहीं चुकाया, चेक बाउंस : दोषी की
विज्ञापन


अपील खारिज, 1 साल की सजा बरकरार
- साल 2016 का मामला, आरोपी ने बैंक से लिया था 3.14 लाख रुपये का वाहन लोन

- 2.64 लाख का चेक हुआ था बाउंस, कोर्ट ने कहा, बैंक का दावा सही

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। वाहन ऋण नहीं चुकाने और चेक बाउंस के मामले में दोषी करार व्यक्ति को अदालत से कोई राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अपील खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया है।

यह मामला साल 2016 का है। तहसील कमरऊ निवासी आरोपी परवेश कुमार ने मार्च महीने में राज्य ग्रामीण बैंक सतौन, शाखा से 3.14 लाख रुपये का वाहन ऋण लिया था। किस्तें नहीं चुकाने पर बकाया बढ़ता गया। बाद में साल 2021 को खाते को नियमित करने के लिए आरोपी ने बैंक को 2,64,571 रुपये का चेक दिया, लेकिन वह अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया। बैंक ने नोटिस भेजा, लेकिन आरोपी ने न तो भुगतान किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा। 27 नवंबर 2024 को एसीजीएम कोर्ट ने आरोपी को 1 साल की कैद और 3.60 लाख का मुआवजा देने की सुजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अपील में आरोपी ने कहा कि उसने अधिकांश रकम चुका दी थी। चेक सुरक्षा के तौर पर दिया गया था और बैंक ने दस्तावेज सही तरीके से पेश नहीं किए। अदालत ने साफ कहा कि आरोपी ने खुद लोन लेने की बात स्वीकार की। चेक उसी खाते से जारी हुआ और बाउंस हुआ। आरोपी अपनी बात साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। अदालत ने माना कि चेक वैध देनदारी के भुगतान के लिए दिया गया था। बैंक ने सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसलिए अपील खारिज कर दी गई और निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें