फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 15 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को राहत नहीं, एक साल की सजा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सत्र न्यायालय ने खारिज की अपील, साल 2025 को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को सुनाई थी सजा
विज्ञापन


- वर्ष 2022 को पझौता क्षेत्र का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)।15 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने आरोपी को कोई राहत नहीं दी। अदालत ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए आरोपी की अपील खारिज कर दी। इसके साथ ही एक वर्ष की साधारण कैद और 15 लाख रुपये मुआवजा देने की सजा भी बरकरार रखी गई है।

मामले के अनुसार पझौता क्षेत्र निवासी मनदीप शर्मा ने एक बीज एवं कीटनाशक कारोबारी से वर्ष 2022 से 2023 के बीच उधार पर बीज और कीटनाशक खरीदे थे। कारोबारी का आरोप था कि आरोपी पर कुल 15 लाख रुपये बकाया थे। भुगतान के लिए आरोपी ने दिसंबर 2023 में 15 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन बैंक में लगाने पर वह अपर्याप्त राशि के कारण बाउंस हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद कारोबारी ने कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन आरोपी ने न तो भुगतान किया और न ही नोटिस का जवाब दिया। इसके चलते मामला अदालत पहुंचा। 29 सितंबर 2025 को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए एक साल की कैद और 15 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था।

—

सिक्योरिटी चेक की दलील नहीं आई काम

अपील में आरोपी ने कहा कि चेक सुरक्षा के तौर पर दिया गया था और उस पर कोई देनदारी नहीं थी। अदालत ने हालांकि माना कि आरोपी चेक पर अपने हस्ताक्षर से इनकार नहीं कर सका और अपने पक्ष में कोई ठोस सबूत भी पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन


—

अदालत की सख्त टिप्पणी

अदालत ने फैसले में कहा कि चेक बाउंस के बढ़ते मामलों से व्यापारिक लेन-देन की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती जरूरी है। इसी आधार पर अदालत ने निचली अदालत का फैसला कायम रखा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें