फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 3

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीपीएस मामले में कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन
विज्ञापन


नाहन। विशेष न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के एक फैसले में पूर्व में दिए गए आदेश में हुई लिपिकीय त्रुटि को सुधारते हुए स्पष्ट किया है कि आरोपी को बरी नहीं बल्कि दोषी ठहराया गया था।
वर्ष 2018 में एनडीपीएस मामले में माजरा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के तहसील बेहट निवासी सुखदास के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 8 अप्रैल 2026 को सुनाए गए फैसले में अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। हालांकि, फैसले के अंतिम हिस्से में तकनीकी त्रुटि के कारण बरी शब्द दर्ज हो गया था। इस गलती को सुधारने के लिए राज्य की ओर से विशेष न्यायालय में आवेदन दायर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि पूरे निर्णय में आरोपी के खिलाफ अपराध सिद्ध किया गया है और सजा भी निर्धारित की गई है। ऐसे में अंतिम आदेश में बरी शब्द का उल्लेख केवल लिपिकीय त्रुटि है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें