नाहन।
भूमि अधिग्रहण से जुड़े एक मामले में प्रभावित पक्ष को लंबे समय बाद मुआवजे की लंबित राशि मिलेगी। यह मामला सुरेश कुमार बनाम भूमि अधिग्रहण समाहर्ता एवं अन्य का है।
याचिकाकर्ता ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित संदर्भ याचिका पर 28 जून 2024 को निर्णय हो चुका है। इसके तहत निर्धारित 37,22,603 मुआवजा राशि अदालत में जमा है, लेकिन अभी तक उन्हें जारी नहीं की गई। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी की ओर से मुआवजा जारी करने पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई। अपर जिला न्यायालय ने पाया कि मुआवजा पुरस्कार के खिलाफ कोई अपील दायर नहीं की गई है। ऐसे में न्यायहित में याचिकाकर्ता को उसके हिस्से की मुआवजा राशि, ब्याज सहित, बैंक खाते के माध्यम से जारी करने का आदेश दिया गया। संवाद