फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धाली-शिलाबाग में सड़क पर पलटी निगम की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक-परिचालक समेत तीन लोग घायल, शाम तीन बजे तक बंद रहा यातायात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। सनौरा-नेरीपुल सड़क पर धाली-शिलाबाग के पास मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पलट गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यदि बस सड़क से बाहर गिरती तो जान का नुकसान हो सकता था।
डिब्बर से शिमला जा रही निगम की बस धाली और शिलाबाग के बीच तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर पलट गई। उस समय बस में करीब आठ से दस यात्री सवार थे। हादसे में चालक, परिचालक और एक यात्री घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह सात बजे बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने नियंत्रण की कोशिश की। बस सड़क के ऊपर पहाड़ी से टकराई और उसके बाद पलट गई। यदि बस नीचे जाती तो दो-तीन सौ मीटर नीचे गिरि नदी में जा सकती थी। बस पलटने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। दोपहर करीब तीन बजे बस को हटाया जा सका, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। राजगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया। घायलों के बयान दर्ज करने के लिए ठियोग अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें