फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 दिन में आए 150 कोरोना संक्रमण के मामले

विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते ? - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब में दस दिनों के भीतर ही 150 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। कोरोना वायरस से निपटने, राज्य सीमा बैरियरों पर एहतियात और लोगों को जागरूक करने समेत विभिन्न मुद्दों पर एसडीएम कार्यालय पांवटा में आयोजित बैठक में मंथन हुआ। बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि 22 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें नई गाइड लाइन पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। पांवटा साहिब क्षेत्र में ही 10 दिनों से 150 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं।
शहरी क्षेत्र के साथ लगती भाटांवाली, बद्रीपुर, कुंजा मतरालियों और अमरकोट पंचायत में भी काफी कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। इसलिए कोरोना से निपटने को चयनित प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ जरूरी एहतियात और तैयारियों पर विचार मंथन किया गया। राज्य सीमा बैरियरों पर चौकस नजर रखने के निर्देश स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बैठक में प्रशासन को निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों से औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर पॉजिटिव आने पर उनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था हो। कार्यकारी एसडीएम रजनेश कुमार, बीएमओ राजपूर डॉ. अजय देओल, डॉ. हिमांशु ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस दौरान कुछ प्रतिनिधियों ने दो दिन लॉकडाउन की भी वकालत की है। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह, बीडीओ पांवटा साहिब गौरव धीमान, बीएमओ राजपुर, डॉ. अजय देओल, नप उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, डॉ. हिमांशु, गौरव पाठक, कार्यकारी अधिकारी नप पांवटा एसएस नेगी, पार्षद मधुकर डोगरी, दीपा शर्मा, रविंद्र सिंह और मीनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें