नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 1, 2, 4, 7 व 12 के कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया गया है। जिला उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार वार्ड नंबर एक कुंदन का बाग में स्थित प्रदीप कुमार पुत्र मस्त राम का घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जबकि वार्ड का शेष क्षेत्र बफर जोन बनाया गया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 2 में समिति रेस्ट हाउस के समीप नजाकत अली, शराफत अली और आशिक अली पुत्र गफूर अली के पूरे घर को कंटेनमेंट, जबकि पूरे वार्ड को बफर जोन बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 4 में ओम प्रकाश पुत्र बाहरची के पूरे घर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वार्ड नंबर चार का शेष क्षेत्र बफर जोन में रहेगा। वार्ड नंबर 7 में योगेश धवन पुत्र सुमेर चंद तथा सुमेर चांद पुत्र राम प्रसाद के घरों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। वार्ड सात का शेष क्षेत्र बफर जोन रहेगा। वार्ड नंबर 12 में पुलिस चौकी कच्चा टैंक के समीप निर्मला देवी पत्नी पवन कुमार के घर के धरातल पर स्थित दुकान को छोड़कर पूरी इमारत को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जबकि वार्ड 11 और 12 बफर जोन बनाए गए हैं। उधर, ग्राम पंचायत कालाअंब के गांव मोगीनंद में ज्ञान चंद पुत्र लच्छी राम के पूरे घर तथा कुलदीप ठाकुर पुत्र खुशी राम के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। मोगीनंद गांव बफर जोन की श्रेणी में रहेगा। डीएम ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे। उन्हें आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय वार्ड के पार्षद या ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से की जाएगी।