फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दूध-सब्जी को छोड़कर बंद रहीं तमाम दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कोरोना कर्फ्यू के बीच दो दिन के बंद से सिरमौर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दूध और फल-सब्जी को छोड़कर अन्य तमाम दुकानें बंद रहीं। शुक्रवार को ही लोगों ने जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर ली थी। शनिवार को तमाम बाजार बंद रहे।
विज्ञापन

सिरमौर जिले सहित प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब कमी आई है जिस कारण प्रदेश सरकार ने अब 14 जून से बाजार अधिक देर तक खुलने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बहाल करने की घोषणा कर दी है लेकिन कोरोना कर्फ्यू अब भी बरकरार है। सरकार ने पांच दिन बाजार खुले रहने के बाद शनिवार और रविवार को बाजार बंद के आदेशों में कोई बदलाव नहीं किया है जिसके चलते शनिवार को जिले में अधिकतर दुकानें बंद रही सिर्फ दूध और फल सब्जी की दुकानें ही खुली। इस कारण बाजार में सन्नाटा भी पसरा रहा।
बाजार क्षेत्र में रह रहे लोगों ने भवन निर्माण से जुड़े कार्यों को पूरा करने में प्राथमिकता दी। साप्ताहिक लॉकडाउन का लोगों ने भी पूरे जिले में पालन किया। जिले में 10 फीसदी दुकानें ही खुल पाईं। यहां तक कि राशन की दुकानें भी आज बंद रहीं। दूध और सब्जियों की दुकानों के अलावा किसी भी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी गई। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। नाहन शहर के अलावा पांवटा साहिब, शिलाई, कफोटा, राजगढ़, सराहां, ददाहू, संगड़ाह, हरिपुरधार, नौहराधार आदि इलाकों में बाजार बंद रहे। जरूरी वस्तुओं में भी दूध और सब्जी के अलावा कोई दुकान नहीं खुली।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का नियम बनाए गए हैं। इनका पालन करना बेहद जरूरी है। सामाजिक दूरी, मास्क पहनना, हाथों को बार-बार धोना और भीड़भाड़ में जाने से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें