पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए अपने निजी मकान में चार ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध करवाई है। यहां मरीजों की स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का भी प्रबंध किया गया है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इस कोविड सेंटर का शुभारंभ कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह ने शुक्रवार को किया। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने इस कार्य के लिए पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और ब्लॉक कांग्रेस टीम की खूब सराहना की।
चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र में कोरोना मरीजों को लाने और ले जाने के लिए शिक्षक चिंतामणि ने अपने स्वर्गीय पुत्र वैभव की स्मृति पर एंबुलेंस सेवा भेंट की जिसका खर्चा स्वयं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा पूरा करेगी।
इस मौके पर उन्होंने जरूरत पड़ने पर अधिक बिस्तरों का प्रबंध करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान पांवटा ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, दाताराम चौहान, महेश कोहली, संदीप बत्रा, जगदीश चौहान, इरफान प्रधान, प्रेमपाल ठाकुर, प्रदीप चौहान, मोहब्बत अली, विवेक धीमान, नितिन शर्मा, राकेश, बलदेव सिंह, विशाल वालिया, राजू शाह, तरसेम, वसीम, हरप्रीत रतन और सिमरत सिंह आदि उपस्थित रहे।
-