फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिरमौर को भेजे मास्क और पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मेडिकल उपकरणों की एक खेप सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा वाहन के माध्यम से नाहन भेजी। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली से इस खेप को रवाना किया था।
विज्ञापन

नाहन में इस खेप के पहुंचने पर विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भंडारी, उपाध्यक्ष राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर ने स्वागत किया और जिलाधीश सिरमौर डॉ. आर के परूथी को जनहित में आगामी कार्यवाही के लिए सौंप दिया।
इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने अनुराग ठाकुर का धन्यवाद करते हुए बताया कि इस खेप में 5000 तीन प्लाई मास्क, 2000 गलव्स, 400 पीपीई किट, 100 फेस शील्ड, 100 नॉन रीब्रीदर मास्क, 50 पल्स ऑक्सीमीटर, 150 ऑक्सीजन मास्क और 300 एन95 प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं को कोरोना से पीड़ित मानवता की सेवा में अपना रचनात्मक योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस कोरोना महामारी से लड़ रही है और इस दिशा में सामाजिक संस्थाएं भी बेहतरीन कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिस कर्मी भी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें