फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी ने होटल को बनाया आइसोलेशन वार्ड, तैनात किया डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल के एक निजी उद्योग में हुए कोरोना विस्फोट के बाद स्थानीय प्रशासन ने निजी उद्योग के प्रति सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने कंपनी प्रबंधन को कर्मचारियों के लिए आइसोलेशन केंद्र बनाने और उनकी स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इन आदेशों के बाद कंपनी प्रबंधन ने आनन फानन में पांवटा के एक निजी होटल को आइसोलेशन वार्ड बना कर 18 कर्मचारी वहां दाखिल कर दिए हैं। कंपनी प्रबंधन ने कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के इलाज के लिए एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की भी व्यवस्था कर दी है।
गौरतलब रहे कि पांवटा के धौलाकुआं स्थित एक निजी कंपनी में एक साथ 65 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इन कोरोना संक्रमित हुए कर्मचारियों को खाने-पीने की सुविधा तक नसीब नहीं थी। इसकी भनक जैसे ही एसडीएम पांवटा विवेक महाजन को लगी उन्होंने अविलंब कंपनी प्रबंधन को 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों के लिए आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने और स्वास्थ्य लाभ के लिए डॉक्टर तैनात करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था की।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष को पत्र लिखकर निजी उद्योगों में कार्य कर रहे कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की सूरत में आइसोलेशन वार्ड और स्वास्थ्य लाभ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने कहा कि कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के प्रति जो भी उद्योग लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें