नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, अस्पताल में आने वाले मरीज भी बढ़ने लगे हैं। हालात यह है कि अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बनाए गए आईसोलेशन वार्ड छोटे पड़ने लगे हैं। लिहाजा जिला प्रशासन ने जिलेभर के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त अतिरिक्त विस्तरों की व्यवस्था की है। इससे कोविड संकट के इस दौर में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज नाहन में ऑक्सीजन युक्त 20 और बिस्तरे तैयार किए गए हैं। यहां पहले 30 मरीजों को दाखिल करने की सुविधा थी। 20 अतिरिक्त बिस्तरे बनाने से अब यहां 50 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। हालांकि, यहां लगभग 100 बिस्तरों तक की क्षमता बढ़ाने के प्रशासन प्रयास कर रहा है। इसी प्रकार पांवटा साहिब में 30, ददाहू, शिलाई और राजगढ़ में पांच-पांच तथा संगड़ाह में दो ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा सराहां में पहले से ही 32 मरीजों को दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा साईं अस्पताल में भी 18 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की व्यवस्था हो गई है।
-------------------