फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में यमराज और मदारी ने लोगों को कोरोना पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। जिला प्रशासन सिरमौर और सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से कोविड-19 के प्रति लोगों को अलग-अलग माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को नाहन चौगान, बड़ा चौक और नाहन बाजार में जिला लोक संपर्क कार्यालय नाहन के कलाकारों ने नाट्य शैली में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने यमराज और मदारी के किरदारों से लोगों को बताया कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाएं और चार बातों का विशेष ध्यान रखें जिसमें मुंह पर मास्क लगाना, हाथों को बार-बार साबुन से धोना या सैनिटाइज करना, बाजार में सामाजिक दूरी को बनाए रखना और अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलना शामिल है।
विज्ञापन

कलाकारों ने कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण आने पर उसे न छुपाने और कोरोना टेस्ट करवाने के प्रति भी जागरूक किया।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें