फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य बैरियर पर पुलिस जवान और शिक्षक स्टाफ बिना ई-पास नहीं करने दे रहे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोरोना वायरस की संक्रमण चेन तोड़ने को राज्य सीमा पर भी बिना ई पास के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। राज्य सीमा पर पुलिस-होमगार्ड और शिक्षा विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। बिना ई-पास के आए लोगों को वापस उत्तराखंड भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भी हरियाणा और उत्तराखंड की राज्य सीमा बैरियर पर तैनात पुलिस-गृहरक्षक कर्मियों
ने दर्जनों ऐसे लोगों को वापस भेजा जिनके पास कोई ई पास समेत जरूरी दस्तावेज नहीं थे। सभी वाहनों और लोगों को सभी औपचारिकताओं को पूरा करने पर ही प्रवेश करने दिया गया।
हरियाणा राज्य सीमा पर बहराल बैरियर पर तैनात शिक्षकों रामलाल हांडा और मदन ठाकुर ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक 293 लोगों ने राज्य में प्रवेश किया। इसमें ई पास से 164, मैनुअल 84 और कामगार, दूध विक्रेता, स्वास्थ्य उपचार समेत अन्य 45 लोगों ने प्रवेश किया। जबकि, मंगलवार को कुल 368 लोगों ने प्रवेश किया था।
विज्ञापन

गोविंदघाट राज्य बैरियर पर तैनात शिक्षा विभाग कर्मी राजेश कुमार ने कहा कि जारी दिशा-निर्देश अनुसार पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। औद्योगिक इकाइयों के कर्मियों का रिकॉर्ड और विवरण सूची इकाई संचालकों की ओर से भी दी गई है। इन कर्मियों से आधार कार्ड और उद्योगों की ओर से जारी पहचान पत्र दिखाने के बाद प्रवेश करने दिया जाता है। वहीं, पूर्व में सोमवार को ई-पास से 220, मैनुुअल 73 और इकाईयों में कार्यरत कामगार 432 समेत सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कुल 727 लोगों ने प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें