फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जोंग पंप हाउस में सीसीटीवी की तार काटकर 54 मीटर कॉपर केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उठाऊ पेयजल योजना रांगवा प्रभार और सिंचाई योजना अप्पर माशू को नुकसान
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता की शिकायत पर मामला दर्ज, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के जोंग पंप हाउस से अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर 54 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली। इस चोरी से रांगवा प्रभार पेयजल योजना और अप्पर माशू सिंचाई योजना का काम प्रभावित हुआ है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जलशक्ति विभाग कफोटा में तैनात सहायक अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जोंग पंप हाउस में घुसकर तोड़फोड़ की। चोरों ने उठाऊ पेयजल योजना रांगवा प्रभार के प्रथम चरण में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ की और तार काट दीं ताकि हरकत रिकॉर्ड न हो सके।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार चोर सीसीटीवी तार काटने के बाद योजना से कॉपर केबल भी ले गए। रांगवा प्रभार पेयजल योजना के प्रथम चरण से 120 एमएम की 18 मीटर कॉपर केबल और उठाऊ सिंचाई योजना अप्पर माशू के प्रथम चरण से 150 एमएम की 36 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली गई। दोनों केबलों की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। सहायक अभियंता वीरेंद्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें