फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सरकारी कार्यालय की बिजली से हो रहा निजी भवन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन



नियमों को ताक पर रख पटवार सर्कल नाहन-2 से तार बिछाकर ली जा रही बिजली
विभाग के कानूनगो कार्यालय के पास भी बेखौफ जारी रहा निर्माण कार्य
मीडिया की शिकायत पर बिजली बोर्ड की टीम ने हटवाई तार
भवन मालिक को चेतावनी, राजस्व विभाग को निर्देश
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय में खुलेआम सरकारी कार्यालय से बिजली की सप्लाई निजी भवन के निर्माण में की जा रही है। हैरानी की बात है कि जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े नियमों को ताक पर रख सड़क के साथ पटवार सर्कल से तार बिछाकर बिजली निजी भवन निर्माण के लिए प्रयोग की जा रही है।
बता दें कि कुछ दिन पहले मीडिया को सूचना मिली थी कि नाहन में हरिपुर मोहल्ला में पटवार सर्कल नाहन-2 के पास एक निजी भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। सूत्रों का कहना था कि यहां करीब एक महीने से भी अधिक समय से काम चल रहा है। इसमें बिजली का उपयोग भी किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को दोपहर करीब 12:40 बजे मीडिया की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने पाया कि पटवार सर्कल नाहन-2 में लगे बोर्ड से एक बिजली की तार निजी भवन निर्माण कार्य की तरफ गई है। इतना ही नहीं, भवन निर्माण कार्य का कुछ सामान जैसे सरिया आदि भी पटवार सर्कल के आंगन में पड़ा था। इस दौरान कुछ सरिया मौके पर कटा हुआ भी था।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि साथ ही विभाग के कानूनगो का कार्यालय भी सटा हुआ है। इसके बावजूद बेखौफ काम चल रहा था। नियमानुसार बिजली का टेम्परेरी मीटर लिया जा सकता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।
टीम ने हटवाया तार
मीडिया से मामले की जानकारी मिली। मामला संज्ञान में आते ही टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर जाकर जांच की। जांच के बाद पटवार सर्कल नाहन-2 से निजी भवन निर्माण स्थल तक बिछाए तार को हटवा दिया गया। मौके पर भवन निर्माण मालिक को चेतावनी जारी की गई। राजस्व विभाग को भी कहा गया कि इस प्रकार बिजली का प्रयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

-संतोष कुमार, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड नाहन
मौके से हटवा दी गई है तार
उधर, तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तार को हटवा दिया गया। भविष्य के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें