फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सर्वसम्मति से द्राबिल पंचायत चुनने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के लिए दया देवी शर्मा के नाम पर लगाई मुहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विकास खंड की द्राबिल पंचायत ने भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए पूरी पंचायत को निर्विरोध चुनने का फैसला लिया है।
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से दया देवी शर्मा को पंचायत प्रधान की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया। अन्य पदों पर भी बिना किसी चुनावी मुकाबले के प्रतिनिधियों का चयन किया गया। पूर्व प्रधान रतिराम शर्मा, बस्ती राम शर्मा, मदन शर्मा, लखीराम, दुलाराम और आत्माराम ने बताया कि पिछले पंचायत चुनावों में गांव में कड़वाहट और फिजूलखर्ची देखने को मिली थी। इस बार ग्रामीणों ने मिल बैठकर सहमति से प्रतिनिधियों का चयन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि महासू महाराज के आशीर्वाद और लोगों की समझदारी से गांव में एकता की जीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से दया देवी शर्मा को प्रधान, गंगा राम को उपप्रधान तथा प्रमिला देवी, ज्ञान चंद, इंदिरा देवी, सविता देवी और रघुबीर सिंह को वार्ड सदस्य चुनने पर सहमति बनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें