फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब में इस बार कांग्रेस समर्थित नगर परिषद का गठन किया जाएगा : किरनेश जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, गुरु की नगरी के चहुंमुखी विकास को तवज्जो देने वाली और भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद बनेगी
विज्ञापन

-करीब डेढ़ दशक के बाद नगर निकाय चुनाव में बदलाव पर पांवटा साहिब की प्रबुद्ध जनता का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इस बार जनता ने भाजपा को नगर परिषद पांवटा साहिब के चुनाव में नकार दिया है। कांग्रेस शहर में निर्दलीय जीत कर आए पार्षदों के साथ मिल कर नगर परिषद का गठन करेगी। जो नगर परिषद क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए गंभीरता से कार्य करेगी। भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद का गठन किया जाएगा। सोमवार को होटल यमुना में आयोजित पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने पत्रकार वार्ता में ये बात कही।
जंग ने कहा कि हमने इस बार शहर के 8 वार्डों में अपने प्रत्याशियों को खड़ा किया था, बाकि वार्डों में निर्दलियों को समर्थन किया गया था। चार पार्षद कांग्रेस समर्थित जीत कर आए हैं। पांच वार्डों से अन्य जीत कर आए कुछ पार्षदों का भी समर्थन मिलेगा। इस बार नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित वार्ड-4 से कविता देवी, वार्ड-6 से इंद्रप्रीत कौर, वार्ड-7 से रविंद्र पाल सिंह तथा वार्ड-11 से रीना देवी जीत कर आई हैं। करीब डेढ़ दशक पहले नगर परिषद में अवतार सिंह तारी के नेतृत्व में कांग्रेस की नगर परिषद रही थी। अब फिर से जनता ने बदलाव कर कांग्रेस को मौका दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय कांग्रेसी नेता अवनीत सिंह लांंबा ने कहा कि इस बार संगठन ने फैसला लिया था कि बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे। इस फैसले के परिणाम सार्थक भी रहे हैं। चार सीटों पर कांग्रेस विचारधारा के पार्षद चयनित हुए हैं। पांच निर्दलीय पार्षद जीत कर आए हैं। इनमें से तीन सदस्यों को साथ जोड़ कर कांग्रेस समर्थित नगर परिषद का गठन किया जाएगा। भाजपा को बाहर करने के लिए जनता का आभार जताते हैं। ये स्थानीय कांग्रेस के संयुक्त संयुक्त प्रयासों से हो सका है। इस बार विकास को तवज्जो देने वाली एक भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद बनेगी। इस दौरान पूर्व मनोनीत पार्षद महेश खुराना और तलविंद्र सिंह हन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन

...बाक्स...
ठंडे दिमाग से सोच कर आगे का कोई फैसला लेंगे : कुलदीप चौधरी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद वार्ड-13 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद कुलदीप चौधरी ने बताया कि अभी नगर परिषद की नई कमेटी का गठन होना है। जो पार्टी जनता की मांगों व समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने वाले का वादा व सहयोग करेगा। अंत में ठंडे दिमाग से सोच कर आगे कोई भी फैसला लेंगे कि किस राजनीतिक पार्टी को समर्थन करना है। अपने वार्ड के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। नई गठित होने वाली नगर परिषद में किसी भी पद की कोई लालसा नहीं रहेगी। हीरपुर व वार्ड के अन्य क्षेत्रों में जलभराव, बेहतर संपर्क सड़कों समेत विकास को प्राथमिकता देंगे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें