फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: झूठी, भ्रामक बयानबाजी के लिए माफी मांगे प्रताप सिंह रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
सताहन में साझा आंगण मामले में भाजपा को कांग्रेस ने सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस नेता ने मीडिया के समक्ष रखे विधायक निधि से मिले तीन लाख की स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र की सताहन पंचायत में साझा आंगण के लिए धनराशि देने के मामले में भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। दो दिन पहले भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने रेणुका के विधायक और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के साझा आंगण के लिए पैसे देने की बात को झूठा और बेबुनियाद करार दिया था। प्रताप रावत का कहना था कि पैसे सांसद निधि से मिले थे और उन दो लाख रुपये से साझा आंगण तैयार हुआ था। अपने बयान में जिला प्रवक्ता ने विनय कुमार पर झूठा श्रेय लेने का भी आरोप जड़ा था।
विज्ञापन

इन आरोपों को यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और गेहल पंचायत के प्रधान ओपी ठाकुर ने सिरे से नकार दिया है। मीडिया को संबोधित करते हुए ओपी ठाकुर ने कहा कि प्रताप रावत बरसाती मेंढक की तरह बाहर आकर झूठी, भ्रामक और विनय कुमार की छवि धूमिल करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया को विधायक निधि से दी तीन लाख रुपये की राशि के कागजात दिखाते हुए प्रताप रावत पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनको झूठी बयानबाजी पर शर्म आनी चाहिए और अपनी बयानबाजी के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए।-:
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें