संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। ग्राम पंचायत सिंघपुरा-गुरुवाला में देर शाम को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सरदार अवनीत सिंह लांबा ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे और अपने सुझाव सरदार अवनीत सिंह लांबा के समक्ष रखे।
सरदार अवनीत सिंह लांबा ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा और तत्परता से प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ानी होगी।
उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का स्वागत एवं सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। इस अवसर पर गोरखुवाला पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश कुमार, दिनेश शर्मा, अब्दुल सितार, प्रदीप चौहान, रिंटू सिंह, प्रवीण कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।-