पच्छाद बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस के पास पहले ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए पूर्ण रूप से बहुमत था। लेकिन, सुरला जनोट बीडीसी सदस्य सुरेंद्र कुमार ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। इससे कांग्रेस के बीडीसी सदस्यों की संख्या 10 और भाजपा की पांच ही रह गई।
सराहां में मंगलवार को एसडीएम राजगढ़ प्रीतपाल सिंह राणा ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद कांग्रेस के सभी 10 सदस्य राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर से मिले। काटली पंचायत प्रधान मीरा देवी, वार्ड सदस्य प्रोमिला देवी, नेरी नावण पंचायत प्रधान राधा देवी, उप प्रधान सुरेंद्र कुमार और बागथन पंचायत के उप प्रधान अनूप कुमार ने भी कांग्रेस का दामन थामा। मुसाफिर में शामिल होने पर सभी लोगों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर बीडीसी सदस्य खुशी राम, राजेश शर्मा, संतोष कुमारी, मोहनलाल, सुरेंद्र कुमार, जगदीश, कविता देवी, ऊषा देवी, प्रेम सिंह और सुषमा शर्मा सहित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सिरमौर सिंह, श्यामलाल फरमाहे, विजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा और मोहिनी ठाकुर आदि मौजूद थे।