फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी पार्षदों का जनरल हाउस से बहिष्कार

Mon, 30 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के जनरल हाउस में सोमवार को कांग्रेस-भाजपा पार्षद खुलकर आमने-सामने आ गए। अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की इस बैठक में खूब बहस हुई। कांग्रेस समर्थित चार पार्षदों राकेश गर्ग, योगेश गुप्ता, कपिल गर्ग व हरप्रीत कौर के अलावा दो मनोनीत पार्षद संजय गोयल व वीरेंद्र पासी ने सदन की बैठक का बहिष्कार कर दिया।  

कांग्रेस पार्षदों ने सीधे-सीधे नप अध्यक्ष पर शहर में बढ़ते अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर बैठक का बहिष्कार किया। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि नप अध्यक्ष अनीता शर्मा द्वारा शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा देने की वकालत की जा रही है। पार्षद राकेश गर्ग व संजय गोयल ने कहा कि नप विश्रामगृह के समीप सडक़ों पर बढ़ते अतिक्रमण का मामला सदन में उठाया गया ताकि इस पर उचित कार्रवाई हो सके लेकिन अध्यक्ष ने साफ तौर पर कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसी कारण सदन का बहिष्कार करना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप यह भी लगाया कि शहर में पहले ही सड़क़ें संकीर्ण हैं। ऐसे में अतिक्रमण को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। उधर मनोनीत पार्षद संजय गोयल व वीरेंद्र पासी ने कहा कि इस बारे में शहरी विकास निदेशक को भी सूचित किया जाएगा ताकि सोमवार को सदन में कांग्रेस की गैर मौजूदगी में लिए गए फैसलों को निरस्त किया जा सके।
विज्ञापन

इधर, नप अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि उन पर लगे तमाम आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जों को नियमित करने की पॉलिसी बनाई है। उसी के अनुरूप आगामी कार्रवाई की जाएगी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें