फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में 6.89 करोड़ रुपये के फल तबाह

Mon, 30 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि देश में विदेशी सेब पर आयात शुल्क नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बागवानों पर कुदरत का कहर बरपा है। महज 20 दिन में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से बागवानों को 6.89 करोड़  की चपत लगी है। बागवानी विभाग द्वारा 9 मई से 29 मई हुए नुकसान के आकलन की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। कुल 3438 हेक्टेयर क्षेत्र में फल तबाह हुए। सबसे अधिक नुकसान पीच वैली राजगढ़ में आंका गया है।

बागवानी विभाग से जुटाए आंकड़ों के अनुसार राजगढ़, सराहां व संगड़ाह ब्लॉक में 2830 हेक्टेयर पर फलों को नुकसान हुआ है। यहां जहां फल पेड़ से झड़ गए, वहीं कई स्थानों पर पेड़ ही तूफान की वजह से उखड़ गए। अकेले पच्छाद ब्लॉक में 6.31 करोड़ रुपये मौसम की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

1250 हेक्टेयर में सेब, 750 हेक्टेयर में प्लम, 680 हेक्टेयर में आडू व 150 हेक्टेयर में खुमानी को क्षति हुई है। इसके अलावा नाहन, शिलाई व पांवटा ब्लॉक में 56.09 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिले में सेब, आम, आड़ू व लीची को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। आम झड़ने से 40.8 लाख की क्षति हुई है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. रामलाल कपिल ने बताया कि विभाग ने 9 मई से 29 मई तक की रिपोर्ट तैयार कर ली है। सिरमौर में इस अवधि में फलों की फसल को 6.89 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है।
कई जगह फलदार पौधे भी तहस-नहस हो गए हैं। नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

25 लाख के पॉलीहाउस तबाह
सराहां/ पांवटा (सिरमौर)। भारी अंधड़ के चलते पांवटा-दून वैली में लगे सैकड़ों पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बागवानी विभाग ने 25 लाख रुपये का नुकसान आंका है। उधर, पच्छाद क्षेत्र में तेज तूफान से लाखों का नुकसान हुआ है। जामन की सेर पंचायत के अपरो  निवासी जोगिंद्र सिंह का चादर का मकान व चौकी निवासी पार्वती देवी के मकान में लगी टीन चादर भी तूफान से उड़ गई।
विज्ञापन


इनके पॉलीहाउस हुए खत्म
सराहां (सिरमौर)। डुंगाघाट में बनाए गए अजय शर्मा के दो, कुडलू निवासी सिरमौर सिंह के दो, सेर निवासी उमादत्त शर्मा का एक, बांजन निवासी नागेंद्र भंडारी व भूपेंद्र भंडारी का एक-एक, काहन निवासी अनूप शर्मा के दो, सरो मानला निवासी विजित ठाकुर के 6, ठाठा निवासी बलवीर सिंह का एक, निर्मल शर्मा का एक, कनाह हाबी निवासी मुश्ताक मोहम्मद के तीन पॉलीहाउस तूफान की चपेट में आ गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें