फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया तिरंगा झंडा

विज्ञापन
नाहन में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा झंडा लहराते जिला अध्यक्ष आनंद परमार। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


नाहन में धूमधाम से मनाया हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस के जिला कार्यालय नाहन में रविवार को हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस.., कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ।

जिला अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय पर झंडा लहराया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गान गाया। इसके बाद यशवंत चौक पर डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए और मिठाई बांटकर एक-दूसरे के साथ खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद, विनेश राणा, अनिल कुमार, हिमेश, बॉबी चौहान, फकीर मोहम्मद, नयन सिंह, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर, यूथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर, अभय चौहान, आमिर खान, सत्यराम, राम चौहान और बाबू राम आदि मौजूद रहे।

संवाद

नाहन में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा झंडा लहराते जिला अध्यक्ष आनंद परमार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें