फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में कांग्रेस ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी को किया याद

विज्ञापन
कांग्रेस भवन नाहन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसीजन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

नाहन में कांग्रेस ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी को किया याद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर पुष्प किए अर्पित

भारत को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर किया खड़ा : अजय बहादुर

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस भवन नाहन में पूर्व एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जिन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है की 108वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

कंवर अजय बहादुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि फौलादी इरादों और निडर फैसलों के लिए प्रसिद्ध रही देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने इस कार्यकाल में भारतवर्ष को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर खड़ा किया। इंदिरा गांधी ने सच्चाई और निर्भीकता को अपने जीवन का मुख्य सिद्धांत बनाया था।

कैप्टन सलीम अहमद ने बताया कि इंदिरा ने कहा था कि अगर मैं देश के लिए मर भी गई तो मुझे गर्व होगा और मुझे विश्वास है कि मेरे खून का एक-एक कतरा देश को मजबूती प्रदान करेगा। उनकी यह बात आज सच हुई है। वह बेशक हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके कृतित्व अब भी देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर, कैप्टन सलीम अहमद, मनी राम पुंडीर, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, मास्टर सोमचंद समेत आदि मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें