आनंद परमार। जिला अध्यक्ष कांग्रेस सिरमौर
हिमाचल निर्माता डाॅ. वाईएस परमार के पोते आनंद परमार को सौंपी जिला की कमान
परमार ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कहा- मिलकर बढ़ेंगे आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर हिमाचल निर्माता डाॅ. वाईएस परमार के परिवार पर भरोसा जताया है। हाईकमान ने जिला की कमान दूसरी बार डाॅ. वाईएस परमार के पोते आनंद परमार को सौंपी है। शायद उनके पहले के कार्यकाल के बिना किसी विवाद के चलते यह निर्णय आलाकमान ने लिया है।
उधर, परमार के एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह है। माना जा रहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में बांधे रखने को लेकर परमार जिले में अच्छा चेहरा हैं। वहीं इन दिनों हिमाचल निर्माता के परिवार से एकमात्र वही सक्रिय राजनीति में हैं।
उधर, मीडिया से बात करते हुए आनंद परमार ने आलाकमान व शीर्ष नेतृत्व का दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता के योगदान को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उनपर विश्वास जताया है। इस विश्वास पर वह खरे उतरेंगे और बेहतर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बेहतरीन काम कर रही है और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
संवाद