साजिश रचकर सरकार गिराने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब
कांग्रेस नेत्री राजेश्वरी ने उपचुनावों में मिली जीत पर लोगों को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार महिला बोर्ड की सदस्य राजेश्वरी शर्मा ने उपचुनाव में मिली बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री समेत प्रदेश की जनता को बधाई दी है। प्रेस को जारी बयान में राजेश्वरी शर्मा ने कहा कि देहरा से कमलेश ठाकुर और नालागढ़ से हरदीप बाबा की जीत ने धन-बल पर जन-बल की जीत पर मुहर लगाई है।
अभी और इससे पहले हुए उपचुनाव ने हिमाचल की जनता ने धनबल को आईना दिखाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया है कि हिमाचल जैसे शांत व शांतिप्रिय क्षेत्र में भ्रष्टाचार का खेल नहीं चल सकता है।
उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में साजिश रचकर सरकार गिराने की कोशिश करने वालों को भी जनता ने करारा जवाब दिया है।
-संवाद