फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बनकला स्कूल के कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता मनीष कुमार बने जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
नाहन में कम्प्यूटर साइंस लैक्चरर संघ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

बनकला स्कूल के कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता मनीष कुमार बने जिला अध्यक्ष
नाहन में कंप्यूटर साइंस लेक्चरर संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
विशाल कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान और अतुल भाटिया चुने महासचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में कार्यरत कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता मनीष कुमार को हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर साइंस लेक्चरर संघ की जिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। नाहन में रविवार को संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य इकाई से आए मोहेंद्र कुमार और राकेश पुंडीर की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें बनकला स्कूल से मनीष कुमार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि पुरुवाला स्कूल से प्रवक्ता विशाल कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, अतुल भाटिया को महासचिव, सुरेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव, दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष, संजीव वर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं चेतना पराशर को महिला सेल की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने उनको यह दायित्व देने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह कंप्यूटर साइंस प्रवक्ताओं की मांगों और समस्याओं को हल करवाने के लिए पूरे समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें