कंप्यूटर शिक्षक संघ की जिला इकाई की एक बैठक नाहन में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में संघ से जुड़े दर्जनों शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं सरकार के ध्यानार्थ रखी। साथ ही समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने पर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया। संघ ने जोर देकर कहा कि सरकार कंप्यूटर शिक्षकों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना पा रही है। संघ ने मार्च 2016 तक दोबारा से कंपनी को एक्सटेंशन देने का भी विरोध किया।
संघ ने बैठक में मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षक संघ 15 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की नहीं बल्कि अपने लिए स्थायी नियमिती करण की लंबे समय से मांग कर रहे हैं जो कि सरकार पूरी नहीं कर रही। संघ ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से प्रदेश के 1461 कंप्यूटर शिक्षक अपने लिए स्थायी पॉलिसी की मांग कर रहे हैं। जबकि कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों का प्रदेश सरकार एक निजी कंपनी के हाथों शोषण करवा रही है। संघ ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षकों को स्थायी पॉलिसी नहीं बनाई जाती है तो शिक्षकों का आंदोलन उग्र हो जाएगा।
बैठक में संघ के उप प्रधान भरत राणा, सचिव प्रकाश राणा, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, रविदत्त, कमल राणा, सुरेंद्र, तरुण, नरेश, मोहन, सोहन, शमशेर, संजय, चंद्रेश, रेखा, रुकमणी, निर्मला, नीलम, सरिता, सुदेश, आरती, नाजिया, किरण, पूनम, पूजा, रमेश, रीनू वर्मा, विजय लक्ष्मी, विश्वपाल, यशवंत, सीता व शीला आदि उपस्थित थे।