फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वित्तीय क्षमता साबित करने में विफल रहा शिकायतकर्ता, चेक बाउंस का आरोपी बरी

Fri, 06 Nov 2026 06:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। दो लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में अदालत ने आरोपी मंशा राम निवासी गवाली को बरी कर दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विकास कपूर की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन

घासन निवासी शिकायतकर्ता मीन सिंह का आरोप था कि मंशा राम ने जनवरी 2024 में उससे दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसके भुगतान के लिए जारी किया गया चेक बैंक खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गया। कानूनी नोटिस भेजने के बाद भी भुगतान न मिलने पर अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता दो लाख रुपये उधार देने की अपनी आर्थिक क्षमता को साबित करने में विफल रहा। शिकायतकर्ता की ओर से आयकर रिटर्न, लेनदेन का कोई लिखित दस्तावेज या स्वतंत्र गवाह पेश नहीं किया जा सका। वहीं, आरोपी ने बचाव में कहा कि उसने केवल एक लाख रुपये लिए थे और खाली चेक सुरक्षा के तौर पर दिया था। साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें