11 पदों के लिए अभी तक 320 आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। वन मित्र बनने के लिए इन दिनों युवाओं में होड़ लगी हुई है। रेणुकाजी के दो परिक्षेत्रों में वन मित्रों के 11 पदों के लिए 320 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। जबकि आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर तक जारी रहेगी।
वन विभाग की रेणुकाजी रेंज में नौ पदों के लिए 298 व वन्य प्राणी विभाग की रेणुकाजी रेंज में दो पदों के लिए 22 आवेदन बुधवार तक प्राप्त हो गए हैं। आवेदन को लेकर परिक्षेत्राधिकारी कार्यालयों में युवाओं की लंबी कतारें लग रही हैं।
प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार प्रत्येक वन बीट में वन मित्र के एक-एक पद को भरा जाना है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर निर्धारित की गई है। बेरोजगार युवक-युवतियों की लंबी कतारें संबंधित रेंज अधिकारियों के कार्यालय में दिखाई दे रही हैं।
रेणुकाजी क्षेत्र की दोनों रेंजों में बुधवार तक 320 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनकी संख्या 500 से अधिक होने की उम्मीद है।
वन विभाग के आरओ अनुज तोमर ने बताया कि रेणुकाजी रेंज में वन मित्रों के नौ पदों को लेकर अभी तक 298 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन जमा करवाने की प्रक्रिया अभी जारी है। 30 दिसंबर को शाम 5:00 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।