फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अधिक रंग वाली 10 किलो से ज्यादा जलेबी-अमरती नष्ट करवाई

विज्ञापन
पांवटा साहिब में फूड इंस्पेक्टर की टीम ने मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण किया, मिठाइयों के एक
विज्ञापन
फूड इंस्पेक्टर प्रियंका कश्यप के नेतृत्व में पांवटा साहिब, बद्रीपुर और तारुवाला में औचक निरीक्षण
विज्ञापन

मिठाई विक्रेताओं को मिलावट और खराब खाद्य सामग्री से बचने की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दिवाली के त्योहारी सीजन में मिलावट और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग ने मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार को पांवटा साहिब की दो दुकानों से अधिक रंग वाली 10 किलोग्राम से ज्यादा जलेबी और अमरती नष्ट करवाई गई।

फूड इंस्पेक्टर प्रियंका कश्यप के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पांवटा साहिब, बद्रीपुर और तारुवाला क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान देर शाम तक करीब 10 मिठाई की दुकानों और 10 से अधिक मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर प्रियंका कश्यप ने बताया कि दो दुकानों में जलेबी और अमरती में निर्धारित मात्रा से अधिक रंग पाया गया। स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने की आशंका के चलते इन्हें नष्ट करवा दिया गया। उन्होंने ग्राहकों से अत्यधिक चमकीले रंग और ज्यादा चांदी वर्क वाली मिठाइयां खरीदने से बचने तथा मिठाइयों की ताजगी और गुणवत्ता जांचने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान विभाग का निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें