फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब में गिरा तापमान, सूखी ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
खांसी, जुकाम, बुखार और जोड़ों के दर्द की हो रही शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में इन दिनों गिरते तापमान के साथ सूखी ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और देर शाम शीतलहर का प्रकोप लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग शुष्क सर्दी में सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
क्षेत्र के चिकित्सालयों और औषधालयों में खांसी, जुकाम, बुखार और जोड़ों के दर्द की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। स्थानीय चिकित्सकों में डॉ. अजय वर्मा और डॉ. गीतिका ने बताया कि क्षेत्र में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। बच्चे सर्दी-खांसी और जुकाम से परेशान हैं, वहीं बुजुर्गों में घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं, युवाओं में शुष्क सर्दी के कारण त्वचा में रूखापन, गले में खराश और सिरदर्द जैसी शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतें और ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचें। साथ ही गर्म पानी का सेवन, संतुलित आहार, हल्की कसरत और पर्याप्त आराम भी ठंड के मौसम में निहायत जरूरी है।
विज्ञापन

उधर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि मौजूदा मौसम में खांसी, जुकाम और हल्के बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर स्वयं दवा लेने से बचें और सही व सुरक्षित इलाज के लिए अपने नजदीकी आयुष औषधालय या किसी योग्य चिकित्सक से ही परामर्श लें।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें