फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

विज्ञापन
उत्तराखंड के विकासनगर में भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान के लिए प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के विकासनगर विधानसभा में प्रचार किया। बरोटीवाला में मंगलवार को जनसभा के साथ डोर टू डोर अभियान का आगाज किया। उन्होंने स्थानीय भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान के पक्ष में प्रचार करते हुए वोट मांगे।
विज्ञापन

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी साथ रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बरोटीवाला में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान चार बार विकासनगर विस से जीत चुके हैं। पांचवीं बार भी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा पर नया यमुना पुल बनने से आवागमन और भी सुगम होगा। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की गई। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया और डोर टू डोर प्रचार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें