फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मुख्यमंत्री सुक्खू 23 सितंबर को सिरमौर दौरे पर, करोड़ों की विकास योजनाओं की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेणुकाजी में पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि देंगे मुख्यमंत्री, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 सितंबर को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री रेणुकाजी तहसील के माईना बाग में पूर्व विधायक दिवंगत डॉ. प्रेम सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का दौरा और निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री चाड़ना घाटी-लोधिया सड़क मार्ग, ददाहू-बिरला सड़क, नौहराधार स्थित नए बस स्टैंड तथा तहसील कार्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहराधार तथा नौहराधार-चूड़धार सड़क मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा चाड़ना-गुड़गधार सड़क, चाड़ना और ग्राम पंचायत चाड़ना के अन्य ग्रामीणों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना तथा ग्राम पंचायत सांगना सताहन के गांवों के लिए सामूहिक जल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें