फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में 20 अंक लुढ़का नाहन, पांवटा एक पायदान पिछड़ा

विज्ञापन
नाहन शहर। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/पांवटा साहिब/राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर के तीन शहर स्वच्छता क्षेत्र में बेहतरीन स्थिति में हैं। नगर परिषद नाहन और पांवटा साहिब के साथ-साथ नगर पंचायत राजगढ़ में स्वच्छता को लेकर कार्य जारी हैं। इसका नतीजा यह है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सिरमौर के तीनों शहरों ने अलग-अलग रैंकिंग हासिल की है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में नाहन शहर स्वच्छता क्षेत्र में 20 अंक नीचे लुढ़का है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नाहन शहर प्रदेशभर में अव्वल रहा।
विज्ञापन

गत वर्ष नाहन की रैंकिंग 147वीं थी, जो इस बार लुढ़ककर 167 पहुंच गई है। लेकिन, नगर परिषद में नाहन अभी भी अव्वल स्थान पर है। नॉर्थ जोन के स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 25000 से 50000 की आबादी में नाहन शहर को 1421.89 अंक मिले हैं। जबकि, गत वर्ष नाहन 1834.87 स्कोर के साथ हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था। बड़ी बात यह है कि प्रदेश रैंकिंग में सिरमौर जिला का नाहन मुख्यालय तीसरे स्थान पर है। जबकि, नाहन नगर परिषद प्रदेश में अभी भी पहले स्थान पर कायम है। इसी तरह स्वच्छ सर्वेक्षण में पांवटा साहिब एक पायदान पिछड़ा है। इस बार 188वां स्थान मिला है। जबकि, पिछली बार 187वां स्थान हासिल किया था। वहीं, स्वच्छता क्षेत्र में राजगढ़ की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। 25 हजार से कम आबादी श्रेणी में नगर पंचायत राजगढ़ को 1639.72 स्कोर के साथ 432वां रैंक हासिल हुआ है। जबकि, 2020 में राजगढ़ 608 और 2019 के सर्वेक्षण में 895 रैंक पर था।
बता दें कि पिछले दो वर्ष में स्वच्छता को लेकर नाहन नगर परिषद ने अहम प्रयास किए हैं। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन, कूड़े को सही तरीके से निष्पादन, डंप साइटों की स्थिति, सड़ने वाले और न सड़ने वाले कचरे को नष्ट करना, यूजर चार्जिज की स्थिति, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति जैसे कई मापदंडों पर नगर परिषद खरी उतरी है। शहर को कूड़ेदान मुक्त किया गया है। अब घर-घर से कचरा उठाया जा रहा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि नाहन शहर स्वच्छता में बेहतर स्थिति में है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में नाहन शहर प्रदेश में पहले स्थान पर है। उधर, यमुना नदी किनारे बसे पांवटा साहिब को इस बार 188 रैंक मिला। पांवटा नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर और कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह बेदी ने बताया कि नगर परिषद में सफाई पर्यवेक्षक व निरीक्षक समेत कई पद काफी समय से रिक्त पड़े हैं। पांवटा शहरी क्षेत्र से एनएच फोरलेन का कार्य प्रगति पर है। फिर भी स्वच्छता के क्षेत्र में सुधार लाने को कदम उठाए गए हैं। ताकि, केंद्र सरकार की स्वच्छता रैंकिंग में और बेहतर स्थान प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें