फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक ने राजगढ़ में तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बैलेट बॉक्स को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजगढ़ विकास खंड में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश पाल सिंह धोल्टा ने राजगढ़ में सेक्टर अधिकारियों, निर्वाचन अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बैठक में मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक अपनाई जाने वाली संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा पंचायत स्तर पर मतगणना, पंचायत समिति और जिला परिषद के बैलेट बॉक्स को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक नरेश पाल सिंह धोल्टा ने अधिकारियों को चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई पंचायतों के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्व पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, मतदान सामग्री के वितरण, बैलेट बॉक्स की सुरक्षा, संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी और चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक नरेश पाल सिंह धोल्टा ने बताया कि राजगढ़ विकास खंड की सभी 34 पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें