फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मतदान के महत्व और लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नौहराधार/संगड़ाह(सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय नौहराधार ने पंचायत घर में पंचायत चुनावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों और युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक भागीदारी और पंचायत चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्रा अनीशा (बीए तृतीय वर्ष) ने एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक भाषण प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने मतदान के महत्व, लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका और जागरूक मतदाता बनने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरणादायक विचारों ने उपस्थित लोगों, विशेषकर युवा मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित किया।
विज्ञापन


राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक वेद प्रकाश ने इसका सफल समन्वय किया। प्राचार्या प्रो. संगीता झगटा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में चुनावी जागरूकता फैलाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समुदाय और युवा मतदाताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए। इस पहल ने ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार मतदान के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें