फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में छोगटाली स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छोगटाली स्कूल के ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
स्कूल के पांच खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली ने अपना दबदबा बनाए रखा। इस विद्यालय ने लड़कों के वर्ग में प्रथम और लड़कियों के वर्ग में द्वितीय स्थान पाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। स्कूल के पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या ने बताया कि छात्र वर्ग में आदित्य चौहान, आर्य ठाकुर और शौर्य ठाकुर ने स्वर्ण पदक, जबकि जिगर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में मानवी ठाकुर ने स्वर्ण, सौम्या ठाकुर और गौरिका ठाकुर ने रजत पदक व वर्तिका ने कांस्य पदक जीता। कैलाश ने भी रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों के साथ संरक्षक अलका भलेइक और सुभाष ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों ने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस विद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों, प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोज ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राम लाल सूर्या और विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें