आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र में बच्चा अपना भार नोट करवाता हुआ। संवाद
पोषण अभियान में 5 साल तक के बच्चों को जांचा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पोषण अभियान को लेकर शहर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच साल तक के बच्चों का कद और वजन मापा गया। हाथी की कब्र आंगनबाड़ी केंद्र में 15, मियां मंदिर में 16 बच्चों और छोटा चौक में 15 बच्चों की लंबाई और वजन मापा गया।
इसके अलावा शहर के बाकी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों के कद और वजन को मापा गया। सभी बच्चे सामान्य और स्वस्थ पाए गए। आंगनबाड़ी केंद्र रानीताल में शशिबाला, ढाबो-1 में वृंदा, रामकुंडी में आशा, ढाबो-2 में अनामिका, चार्जन मोहल्ला में सुमन ने वजन और लंबाई जांची। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र कच्चा टैंक, मियां मंदिर, प्रताप भवन, तेलीया मोहल्ला, गोबिंदगढ़ में भी बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। सभी केंद्रों पर बच्चे स्वस्थ्य पाए गए।
आंगनबाड़ी केंद्र हाथी की कब्र में बच्चा अपना भार नोट करवाता हुआ। संवाद